अयोध्या में कर्मचारी परिषद चुनाव संपन्न, 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
अयोध्या में साकेत महाविद्यालय में कर्मचारी परिषद चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव में कुल 11 प्रत्याशियों के बीच विभिन्न पदों के लिए मुकाबला हुआ। मतदान सुबह 12 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कराया गया। चुनाव में कुल 171 मतदाताओं को मतदान करना था, जिसमें से 166 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रख दिया गया और देर शाम मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाने की बात कही गई है। वोटिंग के दौरान पुलिस के जवान तैनात रहे।
अयोध्या में कर्मचारी परिषद चुनाव संपन्न, 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 30, 2026, 14:43 IST
अयोध्या में कर्मचारी परिषद चुनाव संपन्न, 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला #VaranasiLiveNews
