एएसपी ने बेलहर थाने का निरीक्षण किया
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बेलहरकला थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम थाना स्थानीय पर सुसज्जित सलामी गार्द द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी तत्पश्चात थाना परिसरख् कार्यालय निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई, पिंक बूथ, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक करने के साथ-साथ कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए इन्हें अद्यतन रखने हेतु निर्देश दिया।
एएसपी ने बेलहर थाने का निरीक्षण किया #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 09, 2025, 17:33 IST
एएसपी ने बेलहर थाने का निरीक्षण किया #VaranasiLiveNews
