Pathankot: स्कूल में वार्षिक जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2026 संपन्न

प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट ने अपने परिसर में वार्षिक जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन बड़े उत्साह व उमंग के साथ किया। यह विशेष आयोजन नर्सरी से कक्षा 3 तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया था, जिसका उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों में शारीरिक सुदृढ़ता, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करना था। इस भव्य कार्यक्रम में 700 से अधिक अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज कर अपने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर में जोश और उमंग का वातावरण देखने को मिला। जहा नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न ट्रैक इवेंट्स, मनोरंजक दौड़ों और टीमवर्क व समन्वय को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में भाग लिया। उत्साह को और बढ़ाने के लिए अभिभावकों के लिए भी विशेष मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिससे माता-पिता और बच्चों के बीच मधुर और यादगार क्षण बने। यह कार्यक्रम विद्यालय की समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहाँ शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईआर. लखविंदर सिंह, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग पंजाब सरकार रहे। लखविंदर सिंह ने प्रारंभिक स्तर पर इतने सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक आयोजन के लिए विद्यालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाल्यावस्था में खेल अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, जो भविष्य की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यालय के निदेशक सनी महाजन, प्रधानाचार्या शुभ्रा रानी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बधाई दी। वार्षिक जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2026 हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई।

Pathankot: स्कूल में वार्षिक जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2026 संपन्न #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 16:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Pathankot: स्कूल में वार्षिक जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2026 संपन्न #VaranasiLiveNews