अलीगढ़ के सुरक्षा विहार में अतुल डेयरी पर फायरिंग, सीओ धनंजय ने दी जानकारी
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी अंतर्गत सुरक्षा विहार स्थित अतुल डेयरी पर 31 मार्च सुबह करीब 11 बजे बुलट सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में खलबली मच गई। सुरक्षा विहार कॉलोनी के मोड पर अतुल डेयरी है। संचालक अतुल अपने दोस्त आयुष्मान के साथ बैठे थे, तभी बुलट पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और अतुल को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावरों ने करीब तीन राउंड फायर किए, हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
अलीगढ़ के सुरक्षा विहार में अतुल डेयरी पर फायरिंग, सीओ धनंजय ने दी जानकारी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 22:05 IST
अलीगढ़ के सुरक्षा विहार में अतुल डेयरी पर फायरिंग, सीओ धनंजय ने दी जानकारी #VaranasiLiveNews
