VIDEO: 200 मिली एसिड पीने के बाद युवक गंभीर, एम्स के डॉक्टरों ने दवाओं से दी नई जिंदगी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के डॉक्टरों ने एक बेहद गंभीर और दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे युवक की जान बचाकर मिसाल पेश की है। एक 30 साल के युवक ने गलती से टाइल साफ करने वाला एसिड पी लिया था। ऐसे में मौत के मुंह तक पहुंच के बावजूद डॉक्टरों ने सिर्फ दवाओं से उसे पूरी तरह ठीक कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक ने करीब 200 मिली हाइड्रोक्लोरिक एसिड पी लिया था। शुरुआत में उसे हल्का पेट दर्द हुआ, लेकिन उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। करीब 10-15 दिन बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। उसे तेज पेट दर्द, बुखार और बार-बार खून की उल्टी होने लगी। हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत एम्स लाया गया। जांच में सामने आया कि युवक को एम्फाइसेमेटस गैस्ट्राइटिस नाम की बेहद खतरनाक बीमारी हो गई है। इस बीमारी में पेट की दीवार के अंदर गैस भर जाती है और संक्रमण तेजी से फैलता है। डॉक्टरों के अनुसार, यह बीमारी इतनी गंभीर होती है कि पहले इसके 60 प्रतिशत तक मामलों में मरीज की मौत हो जाती थी। एम्स के डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया और युवक को आईसीयू में भर्ती किया गया। इलाज के तहत उसे नसों के जरिए तरल पदार्थ दिए गए, पेट को आराम दिया गया और हाई डोज दवाएं शुरू की गई। इसमें पैंटोप्राजोल जैसी दवाओं के साथ शक्तिशाली एंटीबायोटिक्स भी दी गई। इसके अलावा मरीज को खून चढ़ाया गया और नसों के जरिए पोषण दिया गया।
VIDEO: 200 मिली एसिड पीने के बाद युवक गंभीर, एम्स के डॉक्टरों ने दवाओं से दी नई जिंदगी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 16:06 IST
VIDEO: 200 मिली एसिड पीने के बाद युवक गंभीर, एम्स के डॉक्टरों ने दवाओं से दी नई जिंदगी #VaranasiLiveNews
