VIDEO: रोजगार और न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेगी AAP, आगरा से मथुरा तक निकलेगी पदयात्रा
आम आदमी पार्टी (आप) तीन अप्रैल से रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो पदयात्रा शुरू कर रही है। इसका नेतृत्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह करेंगे। पदयात्रा का समापन मथुरा में होगा। बोदला-सिकंदरा रोड स्थित कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार और सामाजिक न्याय नहीं मिल रहा है। ऐसे में पार्टी पदयात्रा निकाल रही है। इसका शुभारंभ शहीद स्मारक से होगा। आगरा, हाथरस के विभिन्न कस्बों से होते हुए 9 अप्रैल को मथुरा के इस्लामिया इंटर कॉलेज में जनसभा के साथ यात्रा संपन्न होगी। ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी ने बताया कि जगह-जगह नुक्कड़ नाटक होंगे, लोगों से संवाद भी होगा। वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत यादव, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी, रमजान अब्बास, यतिनंदन आर्य, चंद्रावती नरवार, ताजुद्दीन खान, ललित साहनी, शानू कुरैशी आदि मौजूद रहे।
VIDEO: रोजगार और न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेगी AAP, आगरा से मथुरा तक निकलेगी पदयात्रा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 12:20 IST
VIDEO: रोजगार और न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेगी AAP, आगरा से मथुरा तक निकलेगी पदयात्रा #VaranasiLiveNews
