अंबाला: गांधी मैदान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गुरमत समागम में तड़के तीन बजे तक निहाल हुई संगतें

अंबाला छावनी में सेवा सिमरन सोसायटी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, बीसी बाजार की ओर से गांधी मैदान में 29वां महान गुरमत समागम आयोजित हुआ। शाम छह बजे से शुरू हुआ यह आध्यात्मिक सफर सोमवार तड़के तीन बजे तक अनवरत चलता रहा। इसमें अंबाला ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पहुंची संगतों ने गुरु चरणों में हाजिरी लगाई। समागम में पहुंचे विश्व प्रसिद्ध रागी और ढाड़ी जत्थों ने अपनी वाणी और कथा-कीर्तन से वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। संगत हुई भाव-विभोर श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई करनैल सिंह ने अपने जत्थे के साथ शब्द कीर्तन कर संगतों को भाव-विभोर कर दिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया से आए भाई गुरदेव सिंह और दिल्ली से आए भाई जसप्रीत सिंह सोनू वीर ने गुरमत विचारों के जरिए गुरु साहिबान के संदेशों को साझा किया। बीबी दलेर कौर के खालसा ढाड़ी जत्थे ने वीरतापूर्ण वार सुनाकर सिख इतिहास के गौरवमयी पन्नों को जीवंत कर दिया। इनके अलावा भाई महताब सिंह जालंधर और भाई बलप्रीत सिंह लुधियाना ने भी अपनी हाजिरी भरी।

अंबाला: गांधी मैदान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गुरमत समागम में तड़के तीन बजे तक निहाल हुई संगतें #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 30, 2026, 14:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अंबाला: गांधी मैदान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गुरमत समागम में तड़के तीन बजे तक निहाल हुई संगतें #VaranasiLiveNews