भिवानी के जूई बस स्टैंड पर ट्रक से उलझी इलेवन केवी बिजली लाइन, घंटों बाधित रहा यातायात
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709-ई पर स्थित जूई बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तूड़े (पराली) से भरे एक ट्रक में इलेवन केवी की बिजली लाइन उलझ गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया, जिससे स्थिति और गंभीर बन गई। सुबह करीब 5 बजे हुए इस हादसे के चलते बिजली के तार नीचे सड़क की ओर लटक गए, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। हाईवे पर दोनों तरफ बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान क्षेत्र में बिजली बाधित रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण धर्मसिंह, सोनू, राजेश, संदीप, विनोद व दीपक ने प्रशासन व बिजली निगम से मांग की है कि जुई बस स्टैंड पर जहां-जहां 11 हजार केवी की लाइन सड़क को क्रॉस करती है, वहां लोहे के ऊंचे टावर लगाए जाएं। उनका कहना है कि ऐसा नहीं होने पर तुड़े से भरे ऊंचे ट्रक बार-बार इस तरह के हादसों का कारण बनेंगे, जिससे भविष्य में जान-माल का नुकसान भी हो सकता है।
भिवानी के जूई बस स्टैंड पर ट्रक से उलझी इलेवन केवी बिजली लाइन, घंटों बाधित रहा यातायात #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 14:58 IST
भिवानी के जूई बस स्टैंड पर ट्रक से उलझी इलेवन केवी बिजली लाइन, घंटों बाधित रहा यातायात #VaranasiLiveNews
