Una News: कलसेहड़ा, बसदेहड़ा से निकाले गए वाहन
मैहतपुर ( ऊना )। बुधवार को धरना प्रदर्शन के चलते पंजाब, हरियाणा तथा दिल्ली से आने वाले वाहनों को कलसेहड़ा तथा बसदेहड़ा की ओर से निकाला गया। बसदेहड़ा में लगे टोल प्लाजा पर पंजाब तथा अन्य राज्यों से आ रहे वाहनों की 100 रुपये की पर्ची काटी गई। हालांकि इससे पूर्व 70 रुपये की पर्ची इन वाहनों से वसूली जाती थी। बुधवार को सीधे तौर पर 30 रुपये प्रति गाड़ी शुल्क बढ़ा दिया गया। इस बीच यह भी देखने में आया है कि धरना-प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए मैहतपुर का मुख्य टोल प्लाजा फ्री रहा। इस दौरान अनेक वाहन बिना पर्ची ही हिमाचल में दाखिल हो गए। धरना-प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए पंजाब से निहंग जत्था भी पहुंचा और टोल टैक्स बैरियर का विरोध जताया। लोगों ने कहा कि हिमाचल सरकार ने बड़ी चालाकी से एंट्री टैक्स को 30 रुपये बढ़ा दिया है। डॉक्टर सुभाष शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेताओं की ओर से आश्वासन दिया गया है कि सरकार सत्ता में आई तो इन टोल प्लाजो को बंद कर दिया जाएगा और किसी भी प्रकार का एंट्री शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 23:39 IST
Una News: कलसेहड़ा, बसदेहड़ा से निकाले गए वाहन #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
