वाराणसी: दो दिन बंद रहेंगे इंटर तक के स्कूल, भरत मिलाप और एमएलसी चुनाव के चलते अवकाश

नाटी इमली के ऐतिहासिक भरत मिलाप और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के कारण जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी विद्यालय 22 और 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को नाटी इमली के भरत मिलाप के स्थानीय अवकाश के कारण विद्यालय बंद रहेंगे। वहीं 23 अक्टूबर को मतदान दिवस होने के कारण विशेष आकस्मिक अवकाश दिया गया है।

#CityStates #Varanasi #Holidays #October22AndOctober23 #NatiImliBharatMilap #LegislativeCouncilElections #SchoolsClosed #SchoolHolidays #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 17:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: दो दिन बंद रहेंगे इंटर तक के स्कूल, भरत मिलाप और एमएलसी चुनाव के चलते अवकाश #CityStates #Varanasi #Holidays #October22AndOctober23 #NatiImliBharatMilap #LegislativeCouncilElections #SchoolsClosed #SchoolHolidays #VaranasiLiveNews