सीट का समीकरण: बीकापुर में रहा है सपा का दबदबा, पिछले दो चुनाव रहे भाजपा के नाम; ऐसा है यहां का चुनावी इतिहास

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भले ही मतदान में अभी समय हो, लेकिन प्रदेश की राजनीति में चुनावी हलचल साफ दिखाई देने लगी है। राजनीतिक दल संगठन विस्तार, सामाजिक समीकरणों और स्थानीय मुद्दों के सहारे मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की इसी चुनावी सरगर्मी के बीच, हम आपको राज्य की हर सीट के इतिहास और राजनीतिक परिदृश्य के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इसी कड़ी में आज चर्चा अयोध्या जिले की बीकापुर विधानसभा सीट की होगी। आइए, जानते हैं इस सीट का पूरा सियासी गणित और इसका अब तक का इतिहास। पहले जानते हैं बीकापुर विधानसभा सीट के बारे में उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। इन्हीं में से एक जिला अयोध्या है। जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें- अयोध्या, बीकापुर, गोसाईंगंज, मिल्कीपुर और रुदौली शामिल हैं। 'सीट का समीकरण' की कड़ी में आज हम बीकापुर विधानसभा सीट की बात करेंगे। अयोध्या जिले की बीकापुर विधानसभा सीट साल 1962 में अस्तित्व में आई थी। यहां साल 1962 में पहला चुनाव हुआ था। इससे पहले यह विधानसभा क्षेत्र अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ था। यहां के पहले चुनाव में अखंड प्रताप सिंह विजयी हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव में जीत हासिल की थी।

#Election #National #SeatKaSamikaran #BikapurAssemblySeat #BikapurAssemblyElection #BikapurElectionHistory #BikapurElectionResults #AyodhyaPolitics #BikapurElection2022 #UpElection2027 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 15:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीट का समीकरण: बीकापुर में रहा है सपा का दबदबा, पिछले दो चुनाव रहे भाजपा के नाम; ऐसा है यहां का चुनावी इतिहास #Election #National #SeatKaSamikaran #BikapurAssemblySeat #BikapurAssemblyElection #BikapurElectionHistory #BikapurElectionResults #AyodhyaPolitics #BikapurElection2022 #UpElection2027 #VaranasiLiveNews