यूपी: प्रदेश में आज से दिखेगा अर्नब चक्रवात का असर, सरकार ने जारी किया अलर्ट; इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

यूपी में आज से अर्नब चक्रवात का असर दिखना शुरू हो जाएगा। 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वी यूपी, विंध्य क्षेत्र और मध्यांचल के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। इससे तीन दिन में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं, 29 अक्तूबर को सोनभद्र, वाराणसी और प्रयागराज समेत 12 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव से पूर्वी यूपी और मध्यांचल के कई जिलों में 31 अक्तूबर तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। राजधानी में तीन दिन बिगड़ा रहेगा माैसम राजधानी में बृहस्पतिवार से अगले तीन दिन, बेमाैसम बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अर्नब चक्रवात के असर से लखनऊ में 28 अक्टूबर यानी बुधवार को देर-सवेर माैसम में बदलाव शुरू होगा। 29 से 31 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश और तेज हवाओं के चलते तीन दिनों में अधिकतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री की गिरावट के साथ 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 02:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: प्रदेश में आज से दिखेगा अर्नब चक्रवात का असर, सरकार ने जारी किया अलर्ट; इन जिलों के लिए चेतावनी जारी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #VaranasiLiveNews