Delhi NCR News: धनतेरस पर सजे बर्तन बाजार, कारोबार बढ़ने की उम्मीद

धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी से बाजार में बढ़ेगी रौनक, दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद-स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की रहेगी मांग-नए डिजाइन और बजट के हिसाब से ग्राहकों को मिलेंगे विकल्पसंवाद न्यूज एजेंसीपूर्वी दिल्ली। धनतेरस के त्योहार को लेकर शाहदरा के बर्तन बाजार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ही दुकानदारों ने अपनी दुकानों में अलग-अलग तरह के बर्तनों की वैरायटी सजानी शुरू कर दी है। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते इस बार भी बाजार में अच्छी खरीदारी की उम्मीद जताई जा रही है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की कई रेंज उपलब्ध कराई हैं। इसके अलावा पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों और सजावटी सामान को भी दुकानों में जगह दी गई है। दुकानदारों ने छोटे-बड़े बर्तनों के साथ थाली, कटोरी, गिलास, लोटा, पूजा की थाली और अन्य सामान की व्यवस्था की है।नए डिजाइन के साथ कई विकल्पबाजार में इस बार ग्राहकों की नजर बर्तनों की कीमतों के साथ उनके डिजाइन और गुणवत्ता पर भी रहेगी। दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस पर परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी। ग्राहकों के लिए कम कीमत से लेकर प्रीमियम रेंज तक के विकल्प रखे गए हैं, ताकि लोग अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें। दुकानदारों का कहना है कि धनतेरस पर हर साल बर्तनों की मांग बढ़ती है। इस बार भी त्योहार के दौरान अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। इसके लिए दुकानों पर पर्याप्त सामान जुटाया गया है।वर्जनग्राहक धनतेरस के दिन सुबह से ही खरीदारी करना शुरू कर देते हैं। इस कारण कई दिनों पहले ही माल स्टॉक में रख लिया है। इस बार हलके वजन और नए डिजाइन के बर्तनों की मांग ज्यादा है। -- नरेश, शाहदरा बर्तन व्यापारी धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, जिस कारण धनतेरस के बाजार में बर्तन खरीदने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस बार ग्राहकों की नजर कीमतों के साथ डिजाइन पर भी है। -- गौरव मित्तल, शाहदरा बर्तन व्यापारी

#UtensilMarketsDeckedOutForDhanteras #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 15:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: धनतेरस पर सजे बर्तन बाजार, कारोबार बढ़ने की उम्मीद #UtensilMarketsDeckedOutForDhanteras #VaranasiLiveNews