Meerut News: उस्ताद कमाल साबरी के सारंगी वादन के कायल हुए श्रोता
- सुभारती विवि में पांच दिवसीय विज्ञानोत्सव का हुआ समापनसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मेगा टेक्नो-कल्चरल एवं स्पोर्ट्स फेस्ट विज्ञानोत्सव का समापन कला, संस्कृति और संगीत के भव्य प्रदर्शन के साथ हुआ। समापन समारोह में प्रसिद्ध सारंगी वादक उस्ताद कमाल साबरी ने सारंगी वादन से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।ब्रेन क्रिएटिविटी एंड एनर्जी टेक, कल्चरल एंड स्पोर्ट्स इवेंट्स थीम पर आधारित समारोह में देशभर के छात्र-छात्राओं ने नवाचार, तकनीकी कौशल, रचनात्मकता और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सुबह के सत्र में सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डॉ. आशिमा के समन्वयन में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। इसके बाद सत्यजीत रे ऑडिटोरियम में भव्य समापन समारोह हुआ।समारोह में उस्ताद कमाल साबरी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई, भावनात्मक अभिव्यक्ति और तकनीकी उत्कृष्टता से भरपूर प्रस्तुति पर खूब तालियां बंटोरीं। इस दौरान पांच दिनों की विभिन्न तकनीकी, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों की नवाचार और टीम भावना को सराहा गया। कार्यक्रम में कुलाधिपति स्तुति नारायण कक्कड़, विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शल्या राज ने सभी को बधाई दी। सुभारती परिसर में विज्ञानोत्सव के समापन समारोह मे प्रस्तुति देते उस्ताद कमाल साबरी। स्रोत सुभार
#UstadKamalSabri'sSarangiPlayingMesmerizedTheAudience. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 22:07 IST
Meerut News: उस्ताद कमाल साबरी के सारंगी वादन के कायल हुए श्रोता #UstadKamalSabri'sSarangiPlayingMesmerizedTheAudience. #VaranasiLiveNews
