प्रयागराज : टीजीटी-पीजीटी भर्ती की नियमावली पर फिर टकराव शुरू, इस बार आरपार की लड़ाई का एलान
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा में पुरानी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी अड़े हुए हैं। पिछले कई दिनों से चल रहे आंदोलन के बीच आयोग ने अभ्यर्थियों की मांगों को स्वीकार नहीं किया है। आयोग की ओर से 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में नई नियमावली के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग के इस रुख के चलते लाखों नौजवान और प्रतियोगी छात्र आवेदन करने से वंचित हो सकते हैं। अभ्यर्थी केवल एक बार पुरानी नियमावली लागू करने की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों लगातार 19 दिनों तक चले आंदोलन के बाद प्रदेश सरकार की ओर से पुरानी नियमावली लागू करने का आश्वासन मिलने पर आंदोलन समाप्त कर दिया गया था। लेकिन विज्ञापन जारी होने पर उसमें नई नियमावली के तहत अर्हता निर्धारित किए जाने से अभ्यर्थी फिर नाराज हो गए हैं। प्रतियोगी छात्र एक बार फिर सड़क पर उतर आए हैं और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं।
#CityStates #Prayagraj #UpTgtPgtRecruitment #Upessc #TeacherRecruitment #TgtPgtVacancy #प्रतियोगीछात्रआंदोलन #टीजीटीपीजीटीभर्तीविवाद #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 09:35 IST
प्रयागराज : टीजीटी-पीजीटी भर्ती की नियमावली पर फिर टकराव शुरू, इस बार आरपार की लड़ाई का एलान #CityStates #Prayagraj #UpTgtPgtRecruitment #Upessc #TeacherRecruitment #TgtPgtVacancy #प्रतियोगीछात्रआंदोलन #टीजीटीपीजीटीभर्तीविवाद #VaranasiLiveNews
