यूपी: सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल भत्ता 700 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की। फील्ड ड्यूटी में तैनात सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता 700 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। इसके अलावा पीपीएस अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता 6,400 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये और कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल का मोबाइल भत्ता 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रतिमाह किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि एक दौर था, जब अपराधी खुली जीप में बैठकर ऑटोमेटिक असलहे लहराते हुए खुलेआम घूमते थे। पुलिस अपराधियों पर हाथ डालने से पहले सोचती थी। कार्रवाई करने पर अपराधी के बजाय अधिकारी पर ही गाज गिर जाती थी। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में अपराधियों को पता है कि उनका आखिरी ठिकाना कहां है।

#CityStates #Lucknow #YogiAdityanath #UpPolice #MotorcycleAllowance #PoliceMemorialDay #PolicePersonnelBenefits #LawAndOrder #MartyrPoliceOfficers #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 16:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल भत्ता 700 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया #CityStates #Lucknow #YogiAdityanath #UpPolice #MotorcycleAllowance #PoliceMemorialDay #PolicePersonnelBenefits #LawAndOrder #MartyrPoliceOfficers #VaranasiLiveNews