Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत
यमुनानगर। रेलवे ट्रैक पर गंगानगर एक्सप्रेस के सामने एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि गंगानगर एक्सप्रेस के सामने एक युवक आ गया है। मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस को मौके से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं, जिससे शिनाख्त में मुश्किल हो रही है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। इस दौरान आसपास के थानों और लोगों से संपर्क कर युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है। संवाद
#UnknownYouthDiesAfterBeingHitByATrain #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 03:38 IST
Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत #UnknownYouthDiesAfterBeingHitByATrain #VaranasiLiveNews
