Bihar News: लखनदेई नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सीतामढ़ी जिले के मधुबन के पास लखनदेई नदी में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना पुनौरा थाना क्षेत्र के मधुबन-डुमरा बाईपास रोड के समीप हुई, जहां स्थानीय लोगों की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुनौरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही: पुलिस द्वारा आसपास के थानों से संपर्क कर लापता व्यक्तियों का ब्योरा खंगाला जा रहा है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। ये भी पढ़ें:बिहार के पंकज का IPL में हुआ चयन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बने नेट बॉलर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। शव मिलने की खबर से इलाके में भय और तरह-तरह की चर्चाएं फैल गई हैं। सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

#CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 13:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: लखनदेई नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #VaranasiLiveNews