Panipat News: गहने चमकाने के बहाने दो महिलाओं ने ठगे 10 लाख
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र के बबैल गांव में दो महिलाओं ने गहनों की सफाई करने का झांसा देकर एक महिला से 10 लाख रुपये के सोने चांदी के गहने ठग लिए। दोनों महिलाएं पहले बर्तन बेचने के बहाने उनके घर में आई। दूसरी बार जान पहचान बनाकर महिला को झांसे में लिया और गहनो को धुलवाकर वापस करने की बात कही। झांसे में आई महिला ने अलमारी से गहने निकालकर उन्हें दे दिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। बबैल गांव की मानसी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को बर्तन बेचने वाली दो महिलाएं उनके घर आई और कहा कि सस्ते में बर्तन बेच देंगे। जिस पर उसने दोनों से कुछ बर्तन खरीद लिए। इसके बाद शुक्रवार को वह दोनों फिर से उनके घर पर आई और पानी व चाय पिलाने के लिए कहा। उसने दोनों को चाय पिलाई और वह बात करने लगे। इसी दौरान दोनों महिलाओं ने कहा कि घर में जो गहने रखे हैं उन्हें धुलवा कर नए जैसे कर देंगे। दोनों ने उसे झांसे में लेकर गहने देने के लिए। जिस पर वह उन महिलाओं के झांसे में आ गई और घर में रखे तीन जोड़ी सोनी की बाली, तीन ओम, एक अंगूठी, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, तीन मंगलसूत्र, चांदी के बच्चों के गहने उन्हें दे दिए। जिसमें करीब 55 तोले चांदी और चार तोले चांदी के गहने शामिल हैं। इसके बाद वह दोनों महिलाएं वापस नहीं नहीं आई। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिलाओं की तलाश के लिए टीम लगाई गई हैं। ब्यूरो
#TwoWomenDupedAManOfRs10LakhOnThePretextOfPolishingHisJewellery. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 02:21 IST
Panipat News: गहने चमकाने के बहाने दो महिलाओं ने ठगे 10 लाख #TwoWomenDupedAManOfRs10LakhOnThePretextOfPolishingHisJewellery. #VaranasiLiveNews
