Sonipat News: हल्की बारिश के दो दिन बाद भी जीवन विहार में जलभराव

संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। शहर में दो दिन पहले हुई बारिश ने एक बार फिर से नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। देवड़ू रोड स्थित जीवन विहार की गली नंबर-2 में बारिश के दो दिन बाद भी पानी भरा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। कई वर्षों से बनी हुई है। हर बार बारिश होने पर गली में पानी भर जाता है। कई-कई दिन तक पानी की निकासी नहीं होती है। इससे आसपास के घरों में बदबू और गंदगी का माहौल बन जाता है।स्थानीय निवासी पवन ने बताया कि गली में सीवर लाइन सही तरीके से काम नहीं कर रही है जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है मगर समस्या का अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है। गली में जमा पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने का भी खतरा रहता है। क्षेत्र वासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त कर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

#TwoDaysAfterLightRain #WaterloggingContinuesInJeevanVihar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 17:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: हल्की बारिश के दो दिन बाद भी जीवन विहार में जलभराव #TwoDaysAfterLightRain #WaterloggingContinuesInJeevanVihar #VaranasiLiveNews