Rewari News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से यातायात रहेगा प्रभावित

रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मण्डल के जयपुर-बांदीकुई रेल खंड पर स्थित दौसा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण जयपुर-रेवाड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन पांच अप्रैल को रद्द रहेगी और तीन ट्रेनों के मार्ग में 4 अप्रैल को परिवर्तन किया जाएगा। इसके चलते ही रींगस स्टेशन होकर संचालित होगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09635, जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा पांच अप्रैल को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09636, रेवाडी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 5 अप्रैल को रद्द रहेगी।वहीं, गाड़ी संख्या 12915, साबरमती-दिल्ली रेलसेवा जो 4 अप्रैल को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पर होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा जो 4 अप्रैल को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीम का थाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करगी।गाड़ी संख्या 20964, वाराणसी-साबरमती रेलसेवा जो 4 अप्रैल को वाराणसी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करगी।

#TrafficToBeAffectedDueToNon-interlockingWork. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 19:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rewari News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से यातायात रहेगा प्रभावित #TrafficToBeAffectedDueToNon-interlockingWork. #VaranasiLiveNews