वाराणसी में आज डायवर्जन: एमएलसी चुनाव के मतगणना के लिए बना ट्रैफिक प्लान, पार्किंग और रूट तय; जानें डिटेल

खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन की मतगणना मंगलवार को पहड़िया मंडी में होगी। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने यातायात रूट डायवर्जन किया है। मतगणना एजेंटों और कार्यकर्ताओं के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था की गई है। गाजीपुर और जौनपुर की ओर से आने वाले एजेंट संदहा, रिंग रोड, आजमगढ़ अंडरपास मार्ग से होते हुए भक्तिनगर बस्ती के रास्ते निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन पार्क करेंगे। पहड़िया मंडी के द्वार संख्या तीन से प्रवेश मिलेगा। शहर के अंदर से आने वाले एजेंट पांडेयपुर ओवरब्रिज से कालीमाता मंदिर होते हुए आवास विकास गली नंबर तीन के रास्ते पार्किंग स्थल में पहुंचेंगे।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #MlcElection #VoteCounting #PahariaMandi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 23:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी में आज डायवर्जन: एमएलसी चुनाव के मतगणना के लिए बना ट्रैफिक प्लान, पार्किंग और रूट तय; जानें डिटेल #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #MlcElection #VoteCounting #PahariaMandi #VaranasiLiveNews