Top News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन करेंगे पीएम, बिहार में नए सीएम की होगी ताजपोशी; सुर्खियां

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लंबे समय से इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11,963 करोड़ रुपये की लागत से बने दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को देश को समर्पित करेंगे, जिससे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को बड़ी सौगात मिलेगी। साथ ही पीएम दून में पहली बार 12 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इधर बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज है और राज्य में आज नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी होगी। वहीं, नोएडा में 13 साल बाद एक बार फिर वेतन की मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन हुआ और शहर में तनाव फैल गया। दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि ईरान-अमेरिका वार्ता का अगला दौर जल्द शुरू हो सकता है। इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान है, जिससे कृषि उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसी बीच भारत में तेजस लड़ाकू विमान के इंजन अब देश में ही बनने का रास्ता साफ हो गया है, क्योंकि अमेरिका की कंपनी और एचएएल के बीच बड़ा तकनीकी समझौता हुआ है। खेल की दुनिया में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर कहा कि इसका कोई सैन्य समाधान नहीं है और बातचीत ही एकमात्र रास्ता है।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर

#IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 06:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Top News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन करेंगे पीएम, बिहार में नए सीएम की होगी ताजपोशी; सुर्खियां #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews