Toll Tax: पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग के टोल प्लाजा पर अब ज्यादा देना होगा टैक्स, नई दरें लागू

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर आज से टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहन चालकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पूर्व में निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये देने होंगे। इसके साथ ही कैशलेस प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई पर जोर दिया जाएगा। रात 12 बजे से इस नियम को लागू कर दिया गया है। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग का चौड़ीकरण होने के बाद इस मार्ग पर टोल प्लाजा का निर्माण करीब तीन वर्ष पूर्व कराया गया। निर्माण कार्य कराए जाने वाली संस्था की ओर से पिछले वर्ष इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों से शुल्क वसूला जाने लगा। अब नए वित्तीय वर्ष में इस टोल प्लाजा पर लिए जाने वाली धनराशि को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही मासिक पास वाले वाहनों से लिया जाने वाले शुल्क में बदलाव किया गया है। शासन से आदेश के बाद इस मार्ग पर नई नियमों से रुपये वसूले जाएंगे। इसके साथ ही कैशलेस प्रणाली को बढ़ावा दिए जाने के लिए यूपीआई का प्रयोग किया जाएगा। आदेश के बाद रात 12 बजे से नए दरों को शुरू कर दिया गया है। अब इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को अधिक रुपये देने होंगे। 20 किमी के दायरे वाले मासिक पास में भी हुआ बदलाव टोल प्लाजा से 20 किमी की परिधि में आने वाले वाहन स्वामियों को कुछ राहत दी जाती है। अब तक मासिक पास बनवाने वाले वाहन स्वामियों को 340 रुपये का शुल्क देना होता था,लेकिन अब इन वाहन स्वामियों को करीब 350 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

#CityStates #Pilibhit #TollTax #Nhai #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 16:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Toll Tax: पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग के टोल प्लाजा पर अब ज्यादा देना होगा टैक्स, नई दरें लागू #CityStates #Pilibhit #TollTax #Nhai #VaranasiLiveNews