Kangra News: सिटी में आज खास

स्वास्थ्यटीकाकरण-जिला कांगड़ा के 64 स्वास्थ्य संस्थानों में सुबह 9 बजे से 14-15 साल की किशोरियों को एचपीवी की वैक्सीन लगाई जाएगी।कार्यशाला11 बजे-सीयू धर्मशाला में पूर्वाह्न 11 बजे से वर्ष 1905 में आए भूकंप को लेकर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।धार्मिकभंडारा - विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के तहत गंगेश्वर मंदिर पासू में दोपहर 12 बजे से वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।सत्संग-कटोच कॉलोनी में पूर्वाह्न 11 से दोपहर 2 बजे तक सत्संग आयोजित किया जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारा होगा।मेलाप्रतियोगिता - देहण छिंज मेले में सुबह 10 बजे से महिलाओं के लिए रस्सा-कस्सी, म्यूजिकल चेयर और जलेबी रेस आयोजित की जाएगी।काम की बातअस्पताल ड्यूटी - नागरिक अस्पताल कांगड़ा के आपातकालीन वार्ड में सुबह डॉ. पायल और रात को डॉ. नरेंद्र सेवाएं देंगे।बिजली बंद - विद्युत उपमंडल धर्मशाला नंबर-1 के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल, गुरुद्वारा रोड, फोरेंसिक लैब, ईकजोत कालोनी, ईगल वर्कशाप, पीडब्ल्यूडी वर्कशाप चरान खड्ड, गोरखा भवन, सरस्वती नगर, राम नगर, शाम नगर, महाजन क्नीनिक, सिविल लाइन, कॉलेज रोड़, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लोअर डिपो बाजार, चीलगाड़ी और कचहरी अड्डा क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।विद्युत आपूर्ति ठप- विद्युत उपमंडल रैत के अंतर्गत 11 केवी फीडर राजोल और बैटलू में आने वाले गावों रजोल, अनसुई, डोला, लदवाड़ा, भाटी, मकरोटी, बनोई, बैटलू, कुठमा, वेदी घाटी, एयरपोर्ट में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 21:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सिटी में आज खास #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews