Haridwar News: पानी की टंकी से केबिल चोरी में नाबालिग सहित तीन पकड़े
बहादराबाद। कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र के अतमलपुर बाैंगला गांव में पानी की टंकी से केबिल चोरी करने के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि पेयजल निगम के कर्मचारी योगेंद्र पाल सिंह निवासी अतमलपुर बाैंगला ने तहरीर दी थी कि मंगलवार रात गांव में स्थित पानी की टंकी से स्लेब हटाकर 23 मीटर तार चोरी कर ली गई। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर दिलशाद, शाहनवाज निवासी सुभाषनगर और विधि विवादित किशोर को पथरी पुल से घटना में प्रयोग ई-रिक्शा और चोरी का माल के साथ पकड़ लिया गया। दो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। संवाद
#ThreePeople #IncludingAMinor #WereArrestedForStealingCablesFromAWaterTank #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 20:35 IST
Haridwar News: पानी की टंकी से केबिल चोरी में नाबालिग सहित तीन पकड़े #ThreePeople #IncludingAMinor #WereArrestedForStealingCablesFromAWaterTank #VaranasiLiveNews
