Delhi NCR News: सोनिया विहार में हिंसक झड़प और फायरिंग में शूटर समेत तीन गिरफ्तार

-लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर कार में की थी तोड़फोड़, पीड़ित शोभाराम को अस्पताल में कराया गया था भर्ती-जिले के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड पुलिस ने छापेमारी कर आकाश, रोहित और विक्रांत को दबोचा, आरोपियों पर पहले भी मामले दर्जअमर उजाला ब्यूरोपूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के सोनिया विहार इलाके में 25 अक्तूबर को हुई हिंसक झड़प, फायरिंग और जानलेवा हमले की वारदात में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर समेत तीनों आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमला कर गोलियां चलाई थीं। बाद में उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 25 अक्तूबर को सोनिया विहार इलाके में कुछ लोगों के बीच हिंसक झड़प की खबर मिली थी। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित शोभाराम पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला किया और गोलियां भी चलाईं। आरोपियों ने मौके पर जमकर हंगामा करते हुए पीड़ित की कार को तोड़ दिया था। घटना में गंभीर रूप से घायल शोभाराम को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई। पीड़ित के बयान पर सोनिया विहार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तीन मुख्य आरोपियों आकाश कुमार (34) निवासी सभापुर सोनिया विहार, रोहित उर्फ अधाना (24) निवासी सोनिया विहार और विक्रांत उर्फ विक्की (28) निवासी सादातपुर एक्सटेंशन को गिरफ्तार कर लिया।

#ThreeArrested #IncludingAShooter #FollowingAViolentClashAndFiringInSoniaVihar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: सोनिया विहार में हिंसक झड़प और फायरिंग में शूटर समेत तीन गिरफ्तार #ThreeArrested #IncludingAShooter #FollowingAViolentClashAndFiringInSoniaVihar #VaranasiLiveNews