Ambedkar Nagar News: मीरानपुर मुरादाबाद में दहशत, घरों में लटक रहे ताले

अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में एक मई की रात हुई मां और चार बच्चों की हत्या का खुलासा हो चुका है। पति नियाज अहमद भी पूरी तरह से कार्रवाई से संतुष्ट हैं। लेकिन यह हत्याकांड अपने पीछे ऐसी छाप छोड़ गया है कि आने वाले कई वर्षों तक इस हत्याकांड की याद लोगों के जेहन में बनी रहेगी। मुरादाबाद की उस गली को मनहूस बताते हुए लोग उसकी ओर आने-जाने वाले हर व्यक्ति को शक की निगाह से देख रहे हैं। महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज अहमद के शहर के मुरादाबाद मोहल्ले में स्थित घर में दो मई की दोपहर करीब तीन बजे नियाज के पुत्र शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के खून से लथपथ शव घर में मिले थे। पत्नी गासिया खातून गायब थीं। पुलिस ने महिला को हत्यारोपी मानते हुए छानबीन शुरू की थी। तीन मई की शाम घर से करीब 100 मीटर दूर नाले में महिला का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने 04 मई की सुबह करीब छह बजे अकबरपुर के सुड़ारी अफजलपुर गांव के पास मुठभेड़ के दौरान आमिर को मार गिराया था। नियाज के बुधवार को वापस आने के बाद महिला के शव को भी सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। सांसद लालजी वर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने एक बार भी कसड़ा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। बृहस्पतिवार को बच्चों व गासिया खातून की आत्मशांति के लिए अन्य रस्में अदा की गईं। नियाज ने अपने परिवार के लोगों के ही साथ पूरा समय बिताया। शुक्रवार को वह अपने शहर वाले घर आ सकते हैं। इस हत्याकांड का सबसे ज्यादा प्रभाव मुरादाबाद में गासिया के पड़ोसियों पर पड़ा है। मुरादाबाद मोहल्ले की वह गली जहां हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, कभी वहां बच्चे चारों बच्चों के साथ आसपास के घरों के बच्चे खेला करता था। लोगों की चहलकदमी हुआ करती थी, आज सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अपने घरों को छोड़कर पलायन कर चुके हैं। आसपास बने तीन से चार घरों के दरवाजे पर लटकता ताला हत्या की दहशत को दर्शा रहा है। पुलिस इस मामले में अभी भी नजर बनाए हुए। गोपनीय टीमें गांव में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।

#UpNews #AmbedkarNagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 20:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambedkar Nagar News: मीरानपुर मुरादाबाद में दहशत, घरों में लटक रहे ताले #UpNews #AmbedkarNagarNews #VaranasiLiveNews