तेलुगु अभिनेता भरत कांत का सड़क दुर्घटना में निधन, ट्रक से हुई कार की भिड़ंत; पुलिस ने शुरू की जांच
तेलुगु सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेता भरत कांत का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। इस दौरान उनके साथ प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक भी मौजूद थे। दोनों की कार की ट्रक से भिड़ंत में मौके पर ही मौत होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच एएनआई के मुताबिक, घटना हैदराबाद आउटर रिंग रोड पर हुई। हैदराबाद के आदिबतला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओआरआर के एग्जिट नंबर 12 के पास एक ट्रक से कार की टक्कर में तेलुगु अभिनेता भरत कांत और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना कल रात हुई। आदिबतला पुलिस ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया है, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। Hyderabad, Telangana: Telugu actor Bharath Kanth and another person lost their lives after their car collided with a truck near Exit No. 12 on the ORR under Adibatla police station limits in Hyderabad. This incident happened last night. We have registered a case, shifted the…mdash; ANI (@ANI) May 11, 2026
#SouthCinema #National #BharathKanth #BharathKanthDies #BharathKanthDeath #BharathKanthDeathInRoadAccident #BharathKanthRoadAccident #BharathKanthPassesAway #TeluguActorBharathKanth #TeluguCinema #BharathKanthDeathNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 05:04 IST
तेलुगु अभिनेता भरत कांत का सड़क दुर्घटना में निधन, ट्रक से हुई कार की भिड़ंत; पुलिस ने शुरू की जांच #SouthCinema #National #BharathKanth #BharathKanthDies #BharathKanthDeath #BharathKanthDeathInRoadAccident #BharathKanthRoadAccident #BharathKanthPassesAway #TeluguActorBharathKanth #TeluguCinema #BharathKanthDeathNews #VaranasiLiveNews
