Una News: आपदाओं से बचाव के सिखाए गुर

बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शनिवार को विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भूकंप, आग और अन्य आपदाओं के समय बचाव एवं सुरक्षित निकासी के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर 4 अप्रैल 1905 को आए विनाशकारी कांगड़ा भूकंप को भी स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस भूकंप ने हिमाचल प्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई थी और इससे यह सीख मिलती है कि आपदा के समय सजगता और पूर्व तैयारी बेहद जरूरी है।कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय आपदा प्रबंधन समिति के संयोजक प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। फायर स्टेशन बंगाणा के प्रभारी वीरेंद्र कुमार और गृह रक्षक दल के कंपनी कमांडर हंस राज ने विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों और बचाव तकनीकों की जानकारी दी।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 18:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: आपदाओं से बचाव के सिखाए गुर #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews