टीसीएस यौन उत्पीड़न मामला: एआईएमआईएम पार्षद पर आरोपियों को शरण देने का आरोप, मंत्री संजय शिरसाट ने साधा निशाना

महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने मंगलवार को एआईएमआईएम पार्षद मतिन पटेल पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। यह मामला नासिक टीसीएस यौन उत्पीड़न और कथित जबरन धर्म परिवर्तन मामले से जुड़े आरोपियों को पनाह देने से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, निदा खान को सात मई को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि उसे मतिन पटेल ने अपने घर में शरण दी थी। बाद में नगर निगम ने पटेल को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी कर 72 घंटे में जवाब मांगा। मंत्री शिरसाट ने कहा कि एक तरफ पटेल के लोग कहते हैं कि घर उनका नहीं है और दूसरी तरफ वे अदालत जाने की बात करते हैं, जो उनके दोहरे रवैये को दिखाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निदा खान एक पैसे लेकर काम को अंजाम देने वाली थी और मामले में राजनीतिक साजिश शामिल है। ये भी पढ़ें:असम:सीएम हिमंत बिस्व सरमा से मिले अमेरिकी राजदूत, बोले- दोनों देशों के लिए लाभकारी अवसरों की तलाश करेंगे उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आरोपी को लेकर कानूनी प्रक्रिया को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। अन्य वीडियो-

#IndiaNews #National #Maharashtra #SanjayShirsat #TcsCase #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 12:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




टीसीएस यौन उत्पीड़न मामला: एआईएमआईएम पार्षद पर आरोपियों को शरण देने का आरोप, मंत्री संजय शिरसाट ने साधा निशाना #IndiaNews #National #Maharashtra #SanjayShirsat #TcsCase #VaranasiLiveNews