Tamil Nadu: 'लड़कियों का शॉर्ट्स पहनना यौन उत्पीड़न को न्योता देता है', वीसी के बयान पर हंगामा

तमिलनाडु राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (टीएनएनएलयू) के कुलपति वी नागराज के शॉर्ट्स पहनने वाली लड़कियों के यौन उत्पीड़न को न्योता देने वाले बयान पर बवाल मच गया। कुलपति के इस बयान के बाद गुस्साए छात्रों ने बृहस्पतिवार रात भर विरोध प्रदर्शन किया और नागराज से माफी की मांग की।हालांकि, मामले को शांत करने के मकसद से टीएनएनएलयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वीसी के इस बयान को विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा के हित में दी गई पिता तुल्य सलाह करार दिया। दरअसल, 15 अप्रैल को कक्षा प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए वीसी नागराज ने कहा कि शॉर्ट्स पहनने वाली लड़कियां यौन उत्पीड़न को न्योता देती हैं और दूसरे छात्रों और संकाय का ध्यान भटकाती हैं। उनके इस बयान से छात्र भड़क उठे और विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने वीसी के खिलाफ परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने, सोच को दोष दें, कपड़ों को नहीं, लिखी तख्तियां पकड़ी हुई थीं। बाद में नागराज ने छात्रों को समझाया कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया। उन्होंने केवल विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा के हित में यह बात कही थी।

#IndiaNews #National #TamilNadu #Tnlu #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 06:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tamil Nadu: 'लड़कियों का शॉर्ट्स पहनना यौन उत्पीड़न को न्योता देता है', वीसी के बयान पर हंगामा #IndiaNews #National #TamilNadu #Tnlu #VaranasiLiveNews