Shahjahanpur News: ऑनलाइन 22 लाख रुपये ठगे
पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्टसंवाद न्यूज एजेंसीशाहजहांपुर। साइबर ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। साइबर थाने में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा चौक घूरन तलैया निवासी आकाश खन्ना ने 22 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।उन्होंने बताया है कि पिछले साल 28 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक मेसेज आया था। फिर व्हाट्सएप नंबर मांगा गया। मना करने पर किसी तरह उन्हें एड कर लिया गया। इसके बाद एक लिंक भेजकर ज्वाइन करा दिया गया। इसमें रुपये लगाने पर लाभ देने की बात कही गई। उसने जब लगाए हुए रुपये के लिए कहा तो नए चार्ज लगाकर रुपये लिए गए। इस प्रकार उन्हें ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया गया। उन्होंने बताया कि उनसे धीरे-धीरे 22 लाख रुपये लिए गए और अब छह लाख रुपया और मांगे जा रहे हैं। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
#SwindledOutOf22LakhOnline #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:29 IST
Shahjahanpur News: ऑनलाइन 22 लाख रुपये ठगे #SwindledOutOf22LakhOnline #VaranasiLiveNews
