Haridwar News: ऑनलाइन संपर्क करने के बाद झांसे में फंसाकर 1.90 लाख ठगे

- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकीसंवाद न्यूज एजेंसीहरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन संपर्क करने के बाद झांसे में फंसाकर धोखाधड़ी कर दी। करीब 1.90 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में साइबर क्राइम सेल से ट्रांसफर होकर आई शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, हरिलोक निवासी महिला ने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि 17 अक्तूबर को धोखाधड़ी हुई। इंटरनेट के जरिये एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। परिचित बताने के बाद उन्हें अपने झांसे में ले लिया। जानकारी हासिल करने के बाद खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। बताया गया कि 1.90 लाख रुपये की रकम ठग ली गई। गलत पहचान का इस्तेमाल कर उन्हें विश्वास में लिया और धोखाधड़ी से रकम हासिल कर ली। इसके बाद साइबर थाना देहरादून से ई-जीरो एफआईआर ज्वालापुर कोतवाली भेजी गई। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

#Swindled1.90LakhByLuringIntoATrap #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 16:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: ऑनलाइन संपर्क करने के बाद झांसे में फंसाकर 1.90 लाख ठगे #Swindled1.90LakhByLuringIntoATrap #VaranasiLiveNews