अध्ययन में खुलासा: कुल्लू में 31 साल में 4.7 गुना बढ़ा निर्माण, आधे से भी कम रह गया हरित क्षेत्र

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते निर्माण और बदलते भूमि उपयोग का असर प्राकृतिक भू-दृश्य पर दिखाई देने लगा है। कुल्लू जिले में वर्ष 1991 से 2022 के बीच निर्मित क्षेत्र करीब पांच गुना हो गया, जबकि वनस्पति से ढका क्षेत्र आधे से भी कम रह गया। इसी अवधि में बर्फ से ढके क्षेत्र में भी भारी कमी दर्ज की गई। दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के भूगोल विभाग से जुड़े शोधकर्ताओं के अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। शोधपत्र हाल ही में एक वैज्ञानिक पत्रिका एटमॉस्फियर में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन कुल्लू जिले पर केंद्रित है।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #KulluConstruction #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 22:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अध्ययन में खुलासा: कुल्लू में 31 साल में 4.7 गुना बढ़ा निर्माण, आधे से भी कम रह गया हरित क्षेत्र #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #KulluConstruction #VaranasiLiveNews