Shahjahanpur News: विद्यार्थियों ने किया वंदेमातरम का सामूहिक गान

जलालाबाद। ब्लाॅक स्थित सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई की ओर से वंदेमातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर संगोष्ठी व सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक गान किया। कार्यक्रम में संघ के विभाग कार्यवाह अनिल सिंह ने कहा कि यह गीत स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणास्रोत रहा। संगठन के प्रांत सह मंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि बंकिम चंद्र चटर्जी की इस ऐतिहासिक रचना ने देश के युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का संदेश दिया। नगर मंत्री शिवा सक्सेना ने कहा कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति होती है। कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयकारों के साथ हुआ। इस दौरान जिला मेडिविजन संयोजक जितेंद्र पाल सहित संगठन के कई पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद

#StudentsPerformedAGroupRenditionOfVandeMataram. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 14:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: विद्यार्थियों ने किया वंदेमातरम का सामूहिक गान #StudentsPerformedAGroupRenditionOfVandeMataram. #VaranasiLiveNews