Una News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर लावारिस पशुओं का आतंक, हादसों का बढ़ा खतरा
चकसराय (ऊना)। राष्ट्रीय राजमार्ग ऊना-अंब पर लावारिस पशुओं की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। सड़क पर घूमते पशु हादसों को न्योता दे रहे हैं। चुरुडू रेलवे पुल के पास गांव दिलवां में हालात ऐसे हैं कि सड़क के बीचों-बीच पशुओं का झुंड वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बाधित कर रहा है। इसके कारण क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो रही है। इस सब के बीच प्रशासन के सुस्त रवैये से स्थानीय लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत करवाया करवाया गया लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय निवासी देवराज शर्मा, अर्जुन कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर गुजरने वाले वाहन चालकों की जान जोखिम रहती है। लावारिस पशुओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसके कारण पैदल चलने वालों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत रात के समय में आती है। बेसहारा पशु सड़क के बीच में ही बैठ जाते है। ऐसे में क्षेत्र में सड़क हादसों का अंदेशा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन संबंधित विभाग अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पाया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं को किसी गोशाला में छोड़ा जाए।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 18:51 IST
Una News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर लावारिस पशुओं का आतंक, हादसों का बढ़ा खतरा #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
