Una News: पुराना होशियारपुर रोड पर लावारिस पशुओं का आतंक

ऊना। ऊना जिले के पुराना होशियारपुर रोड पर इन दिनों लावारिस पशुओं के कारण राहगीरों और वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया है। लावारिस पशुओं के कारण बड़ी दुर्घटना से दोपहिया वाहन बच गए। अचानक से लावारिस पशु आने से एक बाइक सवार को सड़क पर गिरा और दूसरा खेतों में जा गिरा। जो पुराना होशियारपुर रोड से ऊना की ओर आ रहे थे। लावारिस पशुओं का झुंड आने से बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। हालांकि दोनों को हल्की चोटें आई हैं। लावारिस पशुओं के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क के बीचों बीच खड़े पशुओं की वजह से हर समय डर बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने लावारिस पशुओं को जल्द से जल्द गोशाला भेजने की मांग की है ताकि सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। कुलविंद्र चौधरी का कहना है कि न तो सरकार और न ही प्रशासन ने लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए काेई कारगर कदम उठाए हैं और न ही लोगों को राहत मिल रही है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अजय कुमार का कहना है कि सड़कों पर अकसर लावारिस पशु घूमते देखे जा सकते हैं। जो कि खुद भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे और वाहनों के लिए भी परेशानियों का सबब बने हुए हैं। हेमराज का कहना है कि सड़कों पर अधिकतर हादसे लावारिस पशुओं के कारण घटित हो रहे हैं। जिससे वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पुराना होशियारपुर मार्ग में यह समस्या आए दिन बनी हुई है। रविंद्रकुमार शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए पंचायतें भी गंभीर नहीं हैं। गोसदन केंद्र औपचारिकताएं बनकर रह गए हैं। इस दिशा में उचित कदम उठाए जाएं।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 23:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: पुराना होशियारपुर रोड पर लावारिस पशुओं का आतंक #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews