Una News: बंगाणा में बस अड्डा निर्माण की दिशा में कदम तेज, भूमि चयन प्रक्रिया शुरू

खास खबरवर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहतसंवाद न्यूज एजेंसीबंगाणा (ऊना)। क्षेत्र में लंबे समय से उठ रही बस अड्डा निर्माण की मांग को लेकर अब प्रशासन सक्रिय हो गया है। बस अड्डे के लिए उपयुक्त भूमि के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं।वर्तमान में बंगाणा में बसों के ठहराव और यात्रियों के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। बसें मुख्य सड़क किनारे रुकती हैं, जिससे यात्रियों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। खराब मौसम में स्थिति और भी कठिन हो जाती है।बंगाणा कई पंचायतों का केंद्र होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद अब तक बस अड्डे की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है।प्रशासन भूमि चयन के दौरान यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बसों के संचालन और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रख रहा है। बस अड्डा बनने से न केवल बंगाणा बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी राहत मिलेगी। प्रक्रिया में आई तेजी से स्थानीय लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही क्षेत्र को बस अड्डे की सुविधा मिल सकेगी।कोटबंगाणा में बस अड्डे के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है और जल्द ही भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। -सुरेश धीमान, डीडीएम एचआरटीसी ऊना

#StepsTowardsConstructionOfBusStandInBanganaAccelerated #LandSelectionProcessBegins #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 17:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: बंगाणा में बस अड्डा निर्माण की दिशा में कदम तेज, भूमि चयन प्रक्रिया शुरू #StepsTowardsConstructionOfBusStandInBanganaAccelerated #LandSelectionProcessBegins #VaranasiLiveNews