Kaithal News: चाैक पर स्थापित की जाएंगी महापुरुषों की प्रतिमाएं
कैथल। एक समय अतिसंवेदनशील माने जाने वाले जिले के गांव जुलानी खेड़ा में अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। जहां पहले चुनाव के दौरान अक्सर विवाद और तनाव की स्थिति बन जाती थी, वहीं अब गांव की ग्राम पंचायत 36 बिरादरी को साथ लेकर भाईचारे और विकास की नई मिसाल पेश कर रही है। धन्ना भगत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में गांव के सभी गणमान्य लोग जर्नल चबूतरे पर एकत्रित हुए। इस दौरान आपसी प्रेम और सौहार्द के माहौल में गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जर्नल चबूतरे का कायाकल्प कर इसे महापुरुष चौक नाम देने पर विचार किया गया। इस दाैरान ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा कि इस चौक पर दीनबंधु सर छोटू राम, महाराजा सूरजमल और जाट धन्ना भगत की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों में महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो सके। चबूतरे को भव्य रूप देने और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की इस पहल का गांववासियों ने स्वागत किया। जुलानी खेड़ा के सरपंच नरेंद्र ने सभी ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में गांव में लाइब्रेरी सहित अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। संवाद
#StatuesOfGreatMenWillBeInstalledAtTheSquare. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 04:09 IST
Kaithal News: चाैक पर स्थापित की जाएंगी महापुरुषों की प्रतिमाएं #StatuesOfGreatMenWillBeInstalledAtTheSquare. #VaranasiLiveNews
