Bengal BJP CM LIVE: 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने की ओर बढ़ा भाजपा का सफर', विधायक दल की बैठक के बाद बोले शाह

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव टीटी शणमुगम ने कहा कि संविधान के अनुसार, तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा बनने के बाद तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को सबसे पहले सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए। शणमुगम ने कहा, संविधान के मुताबिक टीवीके को सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हमने पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी और अब राज्य में त्रिशंकु विधानसभा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल आरएन रवि को टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए, क्योंकि उनकी पार्टी बढ़त में है। शणमुगम ने कहा, सरकार बनाने के लिए राज्यपाल को विजय को बुलाना चाहिए, क्योंकि वह आगे चल रहे हैं। लेकिन अब राज्यपाल कह रहे हैं कि हाईकोर्ट का आदेश है, जो सही नहीं है। माकपा नेता ने आगे कहा कि पार्टी शुक्रवार को होने वाली अपनी बैठक के बाद टीवीके को समर्थन देने पर अंतिम फैसला करेगी। शणमुगम ने यह भी पुष्टि की कि माकपा नेताओं ने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की और राज्य की बदलती राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

#IndiaNews #National #TamilNaduCm #WestBengalCm2026 #Assam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 08:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bengal BJP CM LIVE: 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने की ओर बढ़ा भाजपा का सफर', विधायक दल की बैठक के बाद बोले शाह #IndiaNews #National #TamilNaduCm #WestBengalCm2026 #Assam #VaranasiLiveNews