श्री अकाल तख्त सख्त: बेअदबी कानून पर विधानसभा स्पीकर संधवां तलब, आठ मई को पेश होने के आदेश
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को तलब किया है। यह निर्णय रविवार को बेअदबी मामलों में पंजाब सरकार की ओर से बनाए गए कानून पर बुलाई गई बैठक में लिया गया। बैठक में सिख बुद्धिजीवियों, विद्वानों और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। जत्थेदार ने कहा कि संधवां 8 मई सुबह 11 बजे अकाल तख्त साहिब में पेश होकर अपना स्पष्टीकरण दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़े किसी भी निर्णय के लिए अकाल तख्त साहिब की स्वीकृति अनिवार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि जागत जोत एक्ट में संशोधन करते समय न तो अकाल तख्त साहिब और न ही एसजीपीसी को विश्वास में लिया गया।
#CityStates #Amritsar #Punjab #SriAkalTakhtSahib #PunjabAssembly #KultarSandhwan #SacrilegeLaw #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 04:25 IST
श्री अकाल तख्त सख्त: बेअदबी कानून पर विधानसभा स्पीकर संधवां तलब, आठ मई को पेश होने के आदेश #CityStates #Amritsar #Punjab #SriAkalTakhtSahib #PunjabAssembly #KultarSandhwan #SacrilegeLaw #VaranasiLiveNews
