खालसा प्रीमियर लीग : फाइनल में भिड़ेंगे वॉरियर्स और खालसा क्रिकेट क्लब
जम्मू। एमए स्टेडियम में बुधवार को खालसा प्रीमियर लीग में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें सिंह वॉरियर्स क्रिकेट क्लब और खालसा क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में सिंह वॉरियर्स क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एस इलेवन को 23 रन से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में खालसा क्रिकेट क्लब ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए डायमंड क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से मात दी। मुख्य अतिथि एसडीपीओ ईस्ट जम्मू सचित शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। माैके पर अवतार सिंह खालसा, बलविंदर सिंह सूदन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
#SportsNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 22, 2026, 03:10 IST
खालसा प्रीमियर लीग : फाइनल में भिड़ेंगे वॉरियर्स और खालसा क्रिकेट क्लब #SportsNews #VaranasiLiveNews
