Jammu News: जियोग्राफी विभाग की टीम ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

लॉ विभाग के खिलाड़ियों ने भी 11 रन से दर्ज की जीतसंवाद न्यूज एजेंसीजम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में अंतर विभागीय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जियोग्राफी विभाग की टीम ने बायो टेक्नोलॉजी विभाग को पांच विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में लॉ विभाग के खिलाडियों ने यूजी/पीजी विभाग की टीम को 11 रन से मात दी।पहले मुकाबले में बायो टेक्नोलॉजी विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में नौ विकेट पर 98 रन बनाए। जियोग्राफी विभाग की ओर से आकिब ने तीन विकेट लिए। इंजमाम और राशिद ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए जियोग्राफी विभाग की टीम ने 13.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 99 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। दूसरे मुकाबले में लॉ विभाग ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में यूजी/पीजी विभाग की टीम 15 ओवर में पांच विकेट पर 125 रन ही बना सकी।

#SportsNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 22, 2026, 03:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Sports news



Jammu News: जियोग्राफी विभाग की टीम ने पांच विकेट से जीता मुकाबला #SportsNews #VaranasiLiveNews