Chamba News: स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर ने बीआरटीसी को हराया
उदयपुर क्रिकेट मैदान में खेला गया मैचसंवाद न्यूज एजेंसीचंबा। उदयपुर क्रिकेट मैदान में रविवार को बीआरटीसी और स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर की टीम ने नौ विकेट से बीआरटीसी की टीम को शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि मैच में बीआरटीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवरों में 144 रन बनाए। इसमें बीआरटीसी की ओर से फैजी ने 61 रन की पारी खेली। स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर की ओर से वीरेन कौशल ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें रोहित नारंग ने 65 और वीरेन ने 51 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
#SportsClubUdaipurDefeatedBRTC #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 12, 2026, 16:32 IST
Chamba News: स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर ने बीआरटीसी को हराया #SportsClubUdaipurDefeatedBRTC #VaranasiLiveNews
