Bihar News: जहरीली शराब का कहर, एक की मौत और दो की हालत नाजुक, गांव में हड़कंप

पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव में कथित तौर पर स्प्रिट यानी जहरीली शराब पीने से दो लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इनमें से एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी जाने की बात कही जा रही है। वहीं एक अन्य व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर भी सामने आई है, हालांकि प्रशासन ने इस मौत को जहरीली शराब से जोड़ने से इनकार किया है। स्प्रिट पीने के बाद बिगड़ी हालत मिली जानकारी के अनुसार, बालगंगा गांव में कुछ लोगों ने कथित तौर पर स्प्रिट का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। परिजनों ने तुरंत उन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने बताई पूरी घटना बीमार हुए लोगों में शामिल लोहा ठाकुर ने बताया कि उसने बीती शाम दो अन्य लोगों के साथ स्प्रिट पी थी। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। लोहा ठाकुर के मुताबिक, उसके एक साथी की आंखों की रोशनी चली गई है, जबकि उसे खुद बेचैनी और अन्य शारीरिक परेशानियां हो रही हैं। गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें:महिला की मौत पर परिजनों ने सदर अस्पताल में काटा बवाल, डर से डॉक्टर्स OPD छोड़ भागे एक व्यक्ति की मौत, कारण पर सस्पेंस घटना के बाद इलाके में एक व्यक्ति की मौत की खबर भी सामने आई है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने अब तक इस मौत को जहरीली शराब से जुड़ा नहीं माना है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही स्प्रिट या जहरीली शराब के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों में आक्रोश, अवैध शराब का आरोप इस घटना के बाद गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का धंधा चल रहा है, लेकिन इस पर सख्ती से कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान चंदू, पिता सुरेश प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं इलाजरत लोगों में लोहा ठाकुर, पिता नंदकिशोर ठाकुर और लड्डू साह उर्फ जितेंद्र शाह, पिता रमेश शाह शामिल हैं। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एक युवक की मौत हुई है, लेकिन उसकी मौत जहरीली शराब से नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मृतक पहले से बीमार था। वहीं दो लोगों की तबीयत खराब है, जिनकी जांच की जा रही है।

#CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 12:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: जहरीली शराब का कहर, एक की मौत और दो की हालत नाजुक, गांव में हड़कंप #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #VaranasiLiveNews