Kangra News: नशा निवारण के लिए शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष ध्यान

अमर उजाला ब्यूरोधर्मशाला। कांगड़ा जिले में सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों पर युवाओं को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विनय कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (एनकॉर्ड) की जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में नशा निवारण के लिए गठित प्रहरी क्लबों के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाविद्यालयों में रेड रिबन क्लबों को नशा निवारण अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा। तकनीकी संस्थानों में भी युवाओं को जागरूक करने के लिए विशेष प्लान तैयार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्कूल परिसरों और आसपास यदि नशे से संबंधित किसी गतिविधि की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों बारे में जागरूक करने के लिए नियमित कार्यशाला लगाएं। जिले में सभी नशा मुक्ति तथा पुनर्वास केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए। इसकी रिपोर्ट भी प्रेषित की जाए ताकि मापदंडों का पालन न करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।जिले की सभी पंचायतों में नशा मुक्ति जागरूकता संबंधी होर्डिंग्स लगाए जाएं। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विवेक करोल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर सहित शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी तथा अन्य गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा हितधारक उपस्थित रहे। ब्यूरो

#KangraNews #KangraLatestNews #KangraLocalNews #KangraHindiNews #KangraAmarUjalaNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 17:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: नशा निवारण के लिए शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष ध्यान #KangraNews #KangraLatestNews #KangraLocalNews #KangraHindiNews #KangraAmarUjalaNews #VaranasiLiveNews