Kaithal News: सीएलजी कार्यालय पहुंच एसपी, दिए दिशा-निर्देश

कैथल। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन सोमवार को थाना शहर कैथल स्थित कम्यूनिटी लाइजन ग्रुप (सीएलजी) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने संस्था के पास आने वाली शिकायतों की प्रगति रिपोर्ट ली और सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने सीएलजी की ओर से किए जा रहे जनहित कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी पहल बताया। सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2017 में स्थापित यह संस्था अब तक 697 मामलों का सफलतापूर्वक निपटान कर चुकी है। संस्था के माध्यम से घरेलू विवाद, जैसे सास-बहू, पति-पत्नी के झगड़े, मारपीट तथा प्लॉट-जमीन से जुड़े मामलों को आपसी समझौते से सुलझाया जाता है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाली कुछ असंज्ञेय शिकायतों को भी सीएलजी के पास भेजा जाता है, जहां उनका सौहार्दपूर्ण समाधान किया जाता है। इससे पुलिस तंत्र पर दबाव भी कम होता है और आमजन को त्वरित राहत मिलती है। सीएलजी सदस्य रुलदू राम, श्याम बहादुर खुरानियां, हवा सिंह, संतलाल, रिटायर्ड इंस्पेक्टर जसवंत मौजूद रहे। संवाद

#SPReachedCLGOfficeAndGaveInstructions. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 04:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: सीएलजी कार्यालय पहुंच एसपी, दिए दिशा-निर्देश #SPReachedCLGOfficeAndGaveInstructions. #VaranasiLiveNews