Ambala News: एसपी ने की स्वगणना, 30 तक का समय

एसपी बोले- नागरिकों की गोपनीयता रहेगी बरकरार, प्रगणकों का समय और बोझ होगा कमसंवाद न्यूज एजेंसी अंबाला। आगामी जनगणना-2027 के सफल संचालन की दिशा में सोमवार को अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने स्वगणना प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर जिला समन्वय अधिकारी विकास बजाज ने पुलिस अधीक्षक को जिले में अब तक किए गए जनगणना प्रबंधनों की विस्तृत जानकारी सांझा की। विकास बजाज ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पहली बार नागरिकों को स्वगणना का विकल्प दिया गया है। आगामी जनगणना के प्रथम चरण के तहत, जो नागरिक पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं भरेंगे, उन्हें 1 से 30 मई के बीच घर आने वाले प्रगणकों को दोबारा विस्तृत जानकारी देने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे न केवल नागरिकों की गोपनीयता बरकरार रहेगी, बल्कि प्रगणकों का समय और बोझ भी कम होगा। ----स्वगणना की प्रक्रिया-- नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर जाएं।- अपना राज्य चुनें और परिवार के मुखिया का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी प्राप्त करें।- परिवार के सदस्यों की संख्या व आवासीय स्थल का विवरण भरकर फाइनल सब्मिट करें।- सबमिट करते ही मोबाइल पर एक आईडी (पहचान संख्या) प्राप्त होगी, जिसे घर आने वाले प्रगणक को दिखाना अनिवार्य होगा।

#SPDidSelf-counting #TimeTill30 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 02:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: एसपी ने की स्वगणना, 30 तक का समय #SPDidSelf-counting #TimeTill30 #VaranasiLiveNews