Kullu News: रोहतांग और अटल टनल में बर्फबारी, सोलंगनाला में रोके वाहन
सिर्फ फोर बाई फोर वाहन अटल टनल की ओर भेजे गएजिले के निचले इलाकों में बारिश से गिरा तापमानसंवाद न्यूज एजेंसी सोलंगनाला। अटल टनल रोहतांग में शनिवार सुबह से ही बर्फबारी का दौर जारी है। दोपहर तक टनल के साउथ पोर्टल में दो से तीन इंच बर्फ की परत जम गई थी। बर्फबारी के कारण पुलिस ने साधारण वाहनों को सोलंगनाला में ही रोक दिया, जबकि फोर बाई फोर वाहन अटल टनल की ओर भेजे गए। इसके अलावा रोहतांग दर्रा, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, देऊ टिब्बा, हनुमान टिब्बा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हो रही है। निचले इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि अटल टनल में बर्फबारी के चलते सोलंगनाला में बैरियर लगाकर वाहनों को रोक दिया है। फिलहाल सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही टनल की ओर भेजे जा रहे हैं।
#SnowfallInRohtangAndAtalTunnel #VehiclesStoppedInSolangnala #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 17:07 IST
Kullu News: रोहतांग और अटल टनल में बर्फबारी, सोलंगनाला में रोके वाहन #SnowfallInRohtangAndAtalTunnel #VehiclesStoppedInSolangnala #VaranasiLiveNews
